फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ी गई 980 बोतल शराब

विज्ञापन
पकड़ी गइ श्‍ाराब - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
जटहा बाजार (कुशीनगर) । बिहार प्रांत के धनहा थाने की पुलिस ने रविवार को दोपहर बाद पडरौना की तरफ से जा रहे एक कार से 22 कार्टून में रखे 980 बोतल शराब की बड़ी खेप बरामद किया है। मौका देखकर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है।
विज्ञापन


बिहार में शराब पर रोक लगने के बाद कुशीनगर जिले से बड़ी मात्रा में तस्करी के जरिए बिहार प्रांत में शराब भेजी जा रही है। रविवार को बिहार प्रांत के धनहा थाना के एसओ राजेश कुमार बताया कि पुलिस क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान मधुबनी के समीप वाहन जांच हो रही थी। पडरौना की तरफ से आ रही एक कार जांच कर रही पुलिस टीम को देखकर लगभग आधा किलोमीटर दूर रूक गई। जब तक पुलिसकर्मी इस गाड़ी के पास पहुंचते, तब तक चालक गाड़ी से उतरकर भाग निकला। हालांकि पुलिस ने उसका पीछा भी किया लेकिन चालक गन्ने के खेत में घुसकर गायब हो गया।

पुलिस टीम ने कार की जांच की तो वहां 22 गत्ता देशी शराब पाया गया। इसमें कुल 980 बोतल शराब थी जिसे जब्त कर लिया गया।
एसओ राजेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए शराब की कीमत करीब एक लाख रुपये है। गाड़ी का नंबर प्लेट उसकी डिकी में ही रखा हुआ था। इसके आधार पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें