हाटा। शुक्रवार की सुबह हाटा कोतवाली क्षेत्र के अथरहां गांव में पेड़ काटने के विवाद में हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने घायलों को हाटा सीएचसी भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने तीनों को रेफर कर दिया।
हाटा कोतवाली के गांव अथरहां में गुलाब गुप्ता का पड़ोसी के साथ काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को पेड़ काटने को लेकर कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट में तब्दील हो गया। इस घटना में गुलाब गुप्ता, उनकी पत्नी राजमती और पोती करीना गंभीर रूप से घायल हो गईं। गांव के किसी व्यक्ति ने यूपी-100 को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हाटा सीएचसी भेजवाया। स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने तीनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दोनों पक्षों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।