फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित महिलाओं ने घर में घुसकर बच्चों और बुजुर्गों को भी पीटने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने गई टीम के साथ झड़प
विज्ञापन

विरोध पर महिलाओं महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की पिटाई का आरोप
पुलिस ने व्यवधान डालने पर 15 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस
फोटो के साथ
अमर उजाला ब्यूरो
पकड़ियार बाजार(कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के चखनी पूरनछपरा गांव में शनिवार देर शाम पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने गई राजस्व और पुलिस टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस व राजस्व टीम के साथ गांववालों की झड़प हो गई। आरोप है कि विरोध करने पर पुलिस ने महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की पिटाई कर दी और नहीं तो राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने उल्टे पीड़ितों के खिलाफ कार्रवाई भी की। पुलिस ने 15 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसडीएम ने गांव में पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली।
इस गांव की निवासी विद्यावती देवी, गीता देवी, सुगंधा देवी, अम्बिका, मनिराज, विंदा देवी, मंजू, इंदू देवी सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि गांव में सीलिंग की भूमि एक ही परिवार के लोगों के नाम पट्टा कर दिया गया है। आरोप है कि उसी जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए शनिवार की देर शाम राजस्व निरीक्षक कृष्णमोहन यादव अन्य राजस्वकर्मियों के साथ गांव में पहुंचे थे। यह भी आरोप है कि गांववालों ने गलत तरीके से अपात्रों के नाम जमीन पट्टा करने का विरोध किया तो पुलिस ने रात के अंधेरे में घरों में घुसकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की पिटाई की। 70 वर्षीय प्रभावित देवी और 65 वर्षीय बाढ़ो देवी ने पिटाई का आरोप लगाया। पुलिस की कार्रवाई से गांववाले भयभीत हैं।
विज्ञापन

प्रभारी एसओ राजेश यादव ने बताया कि पट्टाधारक को कब्जा दिलाने गई राजस्व टीम के साथ ग्रामीणों ने अभद्रता की। उन्होंने बताया कि पैमाइश के दौरान विरोध और झड़प के मामले में राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर 15 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
रविवार को एसडीएम सदर गुलाबचंद्र गांव के पंचायत भवन पर पहुंचे और कानून हाथ में लेने की बजाए प्रशासन और पुलिस का सहयोग करने की सलाह दी।
एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि पुलिस ने उस गांव में किसी के साथ मारपीट नहीं की है। शनिवार को रामकोला में सपा का धरना प्रदर्शन होने के कारण पुलिस बल कम था। वहां से खाली होने के बाद देर शाम पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए राजस्व टीम के साथ पुलिस के जवान गए थे। हालांकि इस काम में गांव के कुछ लोगों ने बाधा पहुंचाई, इसलिए राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर 15 नामजद सहित अज्ञात व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की निष्पक्ष तौर पर छानबीन के बाद ही किसी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह था मामला
राजस्व निरीक्षक ने बताया कि ग्राम पंचायत की सीलिंग की भूमि पर राजस्व टीम ने वर्ष 2017 में आठ लाभार्थियों को पट्टा दिया था, लेकिन पट्टाधारकों को कब्जा नहीं मिल पाया था। पट्टाधारकों की अपील पर उच्च न्यायालय ने 13 दिसंबर के पहले कब्जा दिलाते हुए न्यायालय में एफिडेविट प्रस्तुत करने का आदेश दिया था। उस आदेश के पालन में ही राजस्व और पुलिस टीम कब्जा दिलाने गई थी। पैमाइश के दौरान ही गांव के लोगों में झड़प हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें