फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों की बस पर हमले के दो आरोपी भेजे गए जेल

Sun, 05 May 2019 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया। कुशीनगर में कोरियाई पर्यटकों की बस पर हमले के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही शेष आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


कुशीनगर में शनिवार सुबह तीन बस से कोरियाई दल मुख्य मंदिर पहुंचा था। स्थानीय युवक ने पर्यटकों को चीवर व फूल-मालाएं मुहैया कराई थी। पूजा-पाठ के बाद मांथा कुंवर मंदिर के सामने खड़ी बसों में लुंबिनी जाने के लिए पर्यटक सवार हो गए।

उसी बीच कुछ युवकों और पर्यटकों के गाइड व चालक से चीवर व फूल माला की रकम को लेकर कहासुनी हुई। युवक तो वहां से चला गया। इसी बीच दो बसें लुंबिनी के लिए रवाना हो गईं। तीसरी बस अभी चली नहीं थी कि फूल-माला बेचने वाले आधा दर्जन युवक पहुंच गए और बस के शीशे तोड़ने लगे।
विज्ञापन


बस में बैठे पर्यटक चिल्लाने लगे। शोर सुनकर स्थानीय दुकानदार पहुंचे तो युवक फरार हो गए। मामला गंभीर देख पुलिस हरकत में आई। सुखारी छपरा निवासी हरेंद्र चौरसिया के बेटे विकास चौरसिया और अनिरूद्धवा निवासी रविंद्र गुप्ता के बेटे प्रिंस गुप्ता को पुलिस गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। चौकी इंचार्ज महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि विदेशी पर्यटकों से बदसलूकी करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। शेष की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें