फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने सीओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

तमकुहीराज। स्थानीय बाजार के व्यापारियों ने शुक्रवार को सीओ को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने व बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ठोस कदम उठाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल तमकुहीराज के अध्यक्ष हरेंद्र तिवारी की अगुवाई में व्यापारियों ने सीओ तमकुहीराज राणा महेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि बाजार में चोरी की घटनाएं घटित होने से व्यापारी समाज भयभीत है। ऐसे में इस घटना का पर्दाफाश आवश्यक है। इससे व्यापारियों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास पैदा होगा और इस तरह की घटनाओं पर रोक लगेगा। व्यापारियों ने मांग की कि होली में बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ेगी। बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष चौकसी बरती जाय। इस दौरान प्रदीप सोनी, परमेंदर जायसवाल, अर्जुन, अशोक सिंह पटेल, हाजी गफ्फुर अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें