फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाटा कोतवाली के तितिला चौराहे की घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर खड़ी ट्रक में भिड़ी कार, चार गंभीर
विज्ञापन

गोरखपुर जा रहे थे कार सवार
हाटा। कोतवाली के सुकरौली पुलिस चौकी के समीप तितिला चौराहे पर शुक्रवार की शाम एक कार अनियंत्रित होकर ट्रक से भिड़ गई। इस घटना में कार सवार एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आसपास के लोगों की मदद से सुकरौली सीएचसी भेजवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
हाटा कोतवाली के ढाढ़ा बुजुर्ग के रहने वाले विमलेश गुप्ता (18), लक्ष्मी (22), श्रेयांस गुप्ता (7) व राम सिंह (55) एक कार से शुक्रवार को गोरखपुर जा रहे थे। अभी ये लोग सुकरौली पुलिस चौकी के समीप तितिला चौराहे पर ही पहुंचे थे कि कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायलों को सुकरौली सीएचसी भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर छात्रा घायल
खड्डा। थाना क्षेत्र के एकडंगी रेगुलेटर के समीप विद्यालय से पढ़कर घर लौट रही एक छात्रा गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर घायल हो गई। आसपास के लोगों ने छात्रा को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल भेजवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एकडंगी गांव निवासी प्रहलाद यादव की पुत्री बरवा रतनपुर के डॉ.राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज से पढ़कर शुक्रवार की दोपहर घर लौट रही थी। एकडंगी रेगुलेटर के समीप वह गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर घायल हो गई। आसपास के लोगों की मदद से छात्रा को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजवाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें