फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से आठ पेटी शराब, दो तस्कर पकड़े

Sun, 24 Mar 2019 11:03 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तमकुहीराज चेक पोस्ट पर पकड़े गए अवैध अंग्रेजी शराब व आरोपियों के साथ आबकारी टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुशीनगर। आबकारी विभाग की टीम ने रविवार को तमकुहीराज चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान कार में आठ पेटी शराब के साथ दो तस्करों को पकड़ा। पकड़े गए तस्कर बिहार के रहने वाले हैं और कार से अवैध अंग्रेजी शराब लेकर बिहार जा रहे थे। पूछताछ में तस्करों ने आबकारी टीम को अहम जानकारी दी है।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि आबकारी निरीक्षक प्रभात तिवारी,सुदिष्ट नारायण तिवारी और चंद्रशेखर तिवारी रविवार को तमकुही चेक पोस्ट पर मौजूद थे। आबकारी टीम अवैध शराब की रोकथाम के लिए संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

उसी दौरान गुजरी कार को रोक कर तलाशी ली तो उसमें रखा आठ पेटी में आठ पीएम टेट्रा पैक, तीन बैग में 240 टेट्रा पैक पौवे अर्थात 624 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। मौके से दो तस्कर पकड़े गए। पूछताछ में पकड़े गए तस्करों की पहचान शेख अक्सर पुत्र शेक कुईस निवासी मैरवा जिला सीवान बिहार और बलिराम कुमार पुत्र लल्लन राम निवासी छपरा बिहार के रूप में हुई।
विज्ञापन


पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के लिए बिहार ले जा रहे थे। अवैध शराब के धंधे में संलिप्त कुछ अन्य लोगों के नाम भी बताए। पकड़े गए आरोपियों और शराब समेत कार को तरयासुजान पुलिस को सौंप दिया गया। आबकारी निरीक्षक प्रभात तिवारी की ओर से तहरीर देकर तरयासुजान थाने में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया।

कच्ची शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के बंचरा पड़री गांव में पुलिस ने एक ईट-भट्ठे पर छापा मारकर 40 लीटर कच्ची शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। वहां से दो बोरा यूरिया, नौसादर, फिटकिरी, गुड़ आदि बरामद किया। पकड़े गए इसी गांव के महेंद्र और श्रीकिशुन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में कमलेश कुमार सिंह, एसआई रविंद्र यादव, सुजीत कुमार भारती सहित अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें