मासूम की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च
पडरौना। बीते दिनों दिल्ली के मालवीय नगर में आठ वर्षीय छात्र मुहम्मद अजीम की हत्या और लखनऊ के ठाकुरगंज में नौ वर्षीय छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में शुक्रवार को नगर के युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। युवाओं ने हत्यारों व दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की।
मुहम्मद सैफ लारी की अगुवाई में युवाओं ने नगर में कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया। युवाओं का कहना था कि दिल्ली में मासूम की हत्या के बाद समाज में भय का माहौल कायम है। वहीं उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। अपराधियों के अंदर से कानून का भय खत्म हो गया है। मासूमों के साथ आए दिन हत्या व दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। युवाओं ने सरकार से दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की।
इस दौरान सलाउद्दीन हिंदल, अमित कुमार, एजाज खान, अफरेज खान, इनायत अली, शाहिद अली, डॉ. उस्मान अंसारी आदि मौजूद रहे।