फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी की सूचना पर हाटा पुलिस ने की कार्रवाई...

विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा (कुशीनगर)। रविवार की शाम को हाटा कस्बे के गोरखपुर चौराहे पर एक व्यक्ति के घर से पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पटाखा दीपावली को देखते हुए बिक्री के लिए स्टोर किया गया था।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि किसी ने एसपी को सूचना दी थी कि कस्बे के गोरखपुर चौराहा स्थित एक घर में भारी मात्रा में पटाखे रखे गए हैं। एसपी के निर्देश पर हाटा पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। कोतवाल के साथ चौकी इंचार्ज महेंद्र कुमार चतुर्वेदी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घर में छापा मारा तो भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए। हिरासत में लिए गए आरोपी मुन्ना वारसी ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते बिक्री के लिए पटाखे लाए गए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि विस्फोट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें