फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विसरा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की मौत का कारण अस्पष्ट, विसरा सुरक्षित
विज्ञापन

खड्डा। हनुमानगंज क्षेत्र के छितौनी में पडरौना क्षेत्र के अरनहवा निवासी युवक के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अस्पष्ट होने पर डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित कर लिया है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

अरनहवा निवासी जन्मेजय पुत्र परमा छितौनी कस्बे से सटे बिहार के श्रीपत नगर में अपनी ससुराल गए थे। रविवार देर रात छितौनी कस्बे में पीएनबी के पास उनकी लाश मिली थी। संदिग्ध हाल में मौत की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। एसओ हनुमानगंज ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अस्पष्ट होने के चलते विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें