फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकोला और पटहेरवा थाना क्षेत्र की घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला और पटहेरवा क्षेत्र में हुए हादसे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रामकोला/रहसू बाजार। सोमवार को अलग-अलग हादसों में एक बुजुर्ग महिला समेत दो की मौत हो गई। रामकोला थाना क्षेत्र के साहबगंज गांव के कासिम की 70 वर्षीय पत्नी रुगदी बाजार से सामान लेकर अपने घर लौट रही थीं। पूर्वाह्न करीब 11 बजे रास्ते में सड़क के चौड़ीकरण में लगाए गए पोकलेन से दब जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक वहां से भाग निकला। सड़क के किनारे घायल छटपटा रही रुगदी को लोगों ने कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामकोला थाने के एसओ दिलीप कुमार पांडेय ने इस बारे में अनभिज्ञता जताई। कहा, तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, पटहेरवा थाना क्षेत्र के जोकवा-बंजरिया मार्ग पर रविवार रात लगभग 12.30 बजे धौरहरा गांव के बगीचे के निकट कार पलट गई। इसमें दब जाने से परसौनी गांव के मैनेेजर सिंह का 26 वर्षीय पुत्र धर्मेश गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। धर्मेश पांच भाइयों में चौथे नंबर के थे और अभी शादी भी नहीं हुई थी। जानकारी के अनुसार, वह खुद ही कार चला रहे थे। वह शराब की दुकान पर काम करते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें