फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट से घायल बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथौली बाजार। हाटा कोतवाली क्षेत्र के झांगा बाजार चौराहे पर शुक्रवार को दुर्घटना में घायल बुुजुर्ग महिला की रात में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

मंगरुआ गांव की निवासी मुन्नी देवी पत्नी स्वर्गीय राजपति प्रसाद शुक्रवार की दोपहर में किसी कार्य से झांगा बाजार गई थीं। वापस लौटते समय हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर स्थित झांगा बाजार में एक ट्रक की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी उनकी हालत में सुधार न होते देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां जाते समय देर शाम रास्ते में उनकी मौत हो गई। हाटा कोतवाली की पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें