फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र की घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक से घर लौट रही महिलाओं से बदमाशों ने 60 हजार लूटा
विज्ञापन

बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
गौरीश्रीराम। बरवापट्टी थाना क्षेत्र के गौरी शुक्ल के उचका टोला के पास गुरुवार को बदमाशों ने महिलाओं से 60000 रूपये लूट लिया और भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू की। बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालना शुरू कर दिया है।
बरवा पट्टी थाना क्षेत्र के गौरी शुक्ल के उचका टोला निवासी सुनीता पत्नी डुग्गी 40 वर्ष और भगमनी पत्नी अलगू 45 वर्ष का पीएनबी बैंक की शाखा बनारहा में खाता है। दोनों महिलाएं गुरुवार को बैंक में रुपये निकलने गई थी। सुनीता बैंक से 55000 रुपये और भगमनी 5000 रुपये निकाली। सुनीता ने झोले में रुपये रख लिए। बाद में दाल व अन्य सामान भी खरीद कर झोले में रखी। दोनों महिलाएं टेंपो से गौरीश्रीराम पहुंचीं। जहां से पैदल अपने घर जा रही थी। घर से महज 50 कदम दूरी पर पहुंची ही थी। उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश ने महिला के हाथ से रुपये रखा झोला छीन लिया और भाग निकले। महिलाएं शोर मचाईं तो आसपास के लोग पहुंच गए,लेकिन तब तक बदमाश भागने में सफल हो गए थे। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। एसओ अमरेंद्र कनौजिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।महिलाएं बताई है कि दोनों बदमाश बैंक पर भी दिखे थे।जिससे सीसी फुटेज की मदद जी जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


वाहन चेकिंग के दौरान फौजी बता कर युवक ने दरोगा से की हाथापाई
खड्डा। वाहन चेकिंग के दौरान तीन सवारी बैठाने पर रोकने और फिर चालान करने का जिक्र करने पर खुद को फौजी बताने वाला युवक थाने के दरोगा से भिड़ गया। युवक और दरोगा के बीच हाथापाई के बाद मौके पर मौजूद लोग अवाक रह गए। बाद में पुलिस युवक को थाने ले गई।
गुरुवार की शाम को कस्बा के वार्ड संख्या 11 नेहरूनगर के ब्लॉक तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने कस्बे की तरफ से तीन सवारी गुजरी बाइक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बाइक सवार आगे बढ़ गए। एक पुलिसकर्मी ने बाइक को पीछे से पकड़ कर रोक लिया। उसके बाद बाइक चला रहे युवक ने खुद को सेना का जवान बताते हुए धौंस दिखाते हुए पुलिस कर्मी से उलझ गया । यह देख एसआई रामअवध बीच- बचाव कर वाहन का कागज मांगे । कागज दिखाने की जगह युवक सिर्फ इस बात पर अड़ा रहा कि उसका वाहन पुलिसकर्मी ने पीछे से क्यों खींचा । वह बार-बार खुद को सेना का जवान बता रहा था। एसआई ने युवक से सेना का परिचय पत्र मांगा तो नहीं दिखा पाया। वाहन कागज, ड्राइविंग लाइसेंस व परिचय पत्र नहीं दिखाया तो उसको रोक लिया। युवक जैसे ही वाहन को स्टार्ट करना चाहा एसआई ने उसकी बाइक की चाभी निकालने की कोशिश की। वैसे ही युवक ने एसआई से हाथापाई शुरु कर दी। बाद पुलिसकर्मियों ने युवक से बहुत देर तक वाहन का चाभी मांगते रहे, लेकिन उसने चाभी नहीं दिया तो मजबूरन दो पुलिसकर्मी पैदल लेकर थाने ले गए । सीओ खड्डा नवीन कुमार नायक ने बताया कि मामला काफी गंभीर है। पुलिस के कार्य में अवरोध पैदा कर व दुर्व्यवहार की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी । एसओ को निर्देश दिया गया है।
सिक्का न लेने को लेकर ग्राहक और सेल्समैन में मारपीट
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मठिया गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर गुरूवार की शाम करीब चार बजे एक ग्राहक और सेल्समैन के बीच सिक्का न लिए जाने को लेकर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची।
ग्राहक ओमप्रकाश के अनुसार वह अपनी गाड़ी में तेल भराने पेट्रोल पंप पर पहुंचे। जहां तीन हजार रुपये का तेल भराने के बाद वह कुछ रुपयों के सिक्के देने लगे। जिस पर सेल्समैन ने सिक्का लेने से इंकार दिया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मामला मारपीट में तब्दील हो गया। किसी ने इसकी सूचना डॉयल 100 पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

घटतौली का आरोप लगाकर लोगों ने किया हंगामा
दुदही। चाफ गांव के दुबौली टोला के लोगों ने कोटेदार पर घटतौली का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचनद्म पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने दुकान पर मौजूद तौल उपकरण को जब्त कर थाने ले गई। बाद में गांव के लोग थाने पहुंचे और तहरीर देकर करवाई की मांग की। गांव के बबलू शर्मा, सुभाष यादव, कन्हैया कुशवाहा, शम्भू मद्घेशिया, विश्वनाथ बैठा, जितेंद्र कुशवाहा, अनिरुद्ध कुशवाहा, कमलेश राज, सुरेश वर्मा आदि ने कोटेदार पर आरोप लगाया है कि वह 45 किलो राशन की जगह 39 किलो ही अनाज देता है।

जेसीबी से बालू नदी में गिरवाया
रामकोला। थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली छोटी गंडक के सुअरहां घाट पर बृहस्पतिवार को एसडीएम ने छापेमारी की। नदी किनारे बालू रखा मिला, जिसे उन्होंने जेसीबी से नदी में गिरवा दिया। एसडीएम विपिन कुमार के आदेश पर नदी के किनारे लगीं चार नावें भी तोड़ दी गईं। उन्होंने कहा कि नदी में कहीं भी अवैध बालू खनन नहीं होने दिया जाएगा। नाविकों और बालू माफियाओं का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

किशोरी के साथ छेड़खानी, मुकदमा दर्ज
रामकोला। थाना क्षेत्र की एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक पर छेड़खानी करने का आरोप है। गांव के लोगों ने पहुंचकर उसे बचाया। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अनियंत्रित ट्रक पोल से टकराया
टेकुआटार। कसया-रामकोला मार्ग पर बुधवार की रात बेलवा और सेमरी के बीच रामकोला की ओर से आ रहा आलू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा पलट गया। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए कसया भेजवाया गया। टक्कर इतनी तेज थी कि तार व पोल टूटकर जमीन पर गिर पड़ा। संयोग ही था कि आपूर्ति बंद होने के चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें