फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के जोकवा-सोनबरसा मार्ग पर हुई दुर्घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन

- साइड लेने के दौरान अचानक पलट गई ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली
फोटो- 72 व 73 नंबर
अमर उजाला ब्यूरो
जौराबाजार।
पटहेरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोकवा-सोनबरसा मार्ग पर धनहा गांव के समीप बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की वजह से एक बाइक सवार की दबकर मौत हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल ट्रैक्टर चालक को इलाज के लिए फाजिलनगर सीएचसी भेजा।
विज्ञापन

जोकवा-सोनबरसा मार्ग पर जौरा बाजार की तरफ से ईंट लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रही थी। उसके पीछे तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के महुअवा कारखाना निवासी धर्मेंद्र तिवारी अपनी बाइक से आ रहे थे। धनहा गांव के समीप वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से साइड लेने लगे। तेज रफ्तार से चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। जिसके चपेट में आकर बाइक चालक धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। गांववालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ट्रैक्टर चालक को इलाज के लिए फाजिलनगर सीएचसी भेजा। जहां उसका इलाज चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें