फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में लगी आग में जिंदा जला मासूम

Sat, 16 Mar 2019 11:51 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिरोजहा गांव में लगी आग से छह वर्षीय बालक की मौत होने पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र के पिरोजहा गांव के बलुही टोला में शनिवार दोपहर झोपड़ी में लगी आग में मासूम जिंदा जल गया। इस दौरान चार झोपड़ियां और उसमें रखे सामान जल गए। फायर बिग्रेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


घटना के वक्त पीड़ित परिवार के लोग खेतों में काम करने गए थे। मनोज का सात वर्षीय बेटा सत्यम दरवाजे पर खेल रहा था। आग लगी तो दौड़कर वह झोपड़ी की ओर चला गया और आग की लपटों में घिर गया। फायर ब्रिगेड जबतक आग पर काबू पाया, संजय, राजू, मुन्ना और मनोज की झोपड़ियों के साथ उनमें रखे सामान भी जल गए।

मनोज के परिजनों को सत्यम के झोपड़ी के अंदर होने की बात पता चली तो वे घबड़ा गए। उसका शव मिलते ही गांव में मातम का माहौल हो गया। सूचना पर सीओ राणा महेंद्रप्रताप सिंह, एसओ रामाज्ञा सिंह, हल्का लेखपाल जयगोविंद व जयंत गुप्ता, प्रधान संतोष तिवारी, पूर्व प्रधान रविंद्र गुप्ता, शर्मा यादव आदि पहुंच गए। लोगों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


आग से घर का सामान जलकर नष्ट
कसया। थाना क्षेत्र के गांव मंगुरही में लगी आग में घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। कारणों का पता नहीं चल सका। गांववालों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
मंगुरही निवासी भूखल के घर में शनिवार की शाम करीब सवा पांच बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे घर में रखे गए सभी सामान जलकर नष्ट हो गया।

संयोग ही था कि आग लगने के वक्त घर के अंदर परिवार का कोई सदस्य नहीं था। बताया जा रहा है कि पीड़ित भूखल की लड़की की मई महीने में शादी है। जिसके लिए वह कपड़ा, आभूषण खरीदकर घर में रखे हुए थे। घटना की जानकारी होने पर गांव पहुंचे लेखपाल रामगोपाल यादव ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें