फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक परिसर में कार्यालयों के ताले तोड़कर चोरी

Mon, 11 Mar 2019 11:24 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुकरौली बाजार में चोरी की सूचना के बाद पहुंची पुलिस और जुटी भीड़ । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली बाजार में रविवार की रात पंजाब नेशनल बैंक परिसर में स्थित दो एजेंसियों के कार्यालय का ताला तोड़ कर चोरी हो गई। एजेंसी में रखे गए सामानों को भी तोड़ दिया गया है। सोमवार सुबह इसकी जानकारी तब हुई, जब आसपास के लोगों ने शटर का ताला टूटा देखा। सूचना कर्मचारियों को दी। घटना की जानकारी होने पर पहुंची कोतवाली पुलिस व डॉग स्क्वॉड ने घटना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


सुकरौली बाजार के पंजाब नेशनल बैंक परिसर में एक मोबाइल कंपनी की एजेंसी है। रविवार की शाम कर्मचारी कार्यालय बंद कर घर चले गए। रविवार की रात कार्यालय का ताला तोड़कर नकदी चोरी हो गई। इसके अलावा चोरों ने एजेंसी में रखे सामान भी तोड़ दिया है। सुबह आसपास के लोगों ने शटर का ताला टूटा देख शोर मचाया और इसकी सूचना कर्मचारियों को दी। वहीं इसी परिसर में स्थित इंडेन गैस एजेंसी का भी ताला टूटा हुआ था। हालांकि यहां से चोरों को कुछ हाथ नहीं लगा है। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वॉड ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें