फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिसाव से लगी आग, सात झुलसे

Tue, 24 Oct 2017 11:41 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
एलपीजी सिलेंडर - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन
कप्तानगंज (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के बड़हरा नागा गांव में मंगलवार की शाम को एक घर में रखे रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते लगी आग से सात लोग झुलस गए। झुलसे लोगों में ती लोग इसी परिवार के हैं जबकि दो लड़कियां पड़ोस की रहने वाली हैं। इसके अलावा रिश्तेदारी में आई मां-बेटी भी झुलसी हैं। लपटें देखकर गांव में हाहाकार मच गया। झुलसे लोगों को गोरखपुर मेडिकल कालेज ले जाया गया है।
विज्ञापन


बड़हरा नागा गांव निवासी कैलाश के घर मंगलवार की सुबह मंसूरगंज स्थित गैस एजेंसी से रसोई गैस का भरा सिलेंडर मंगाया गया था। तत्काल जरूरत नहीं होने के कारण इस सिलेंडर को एक कमरे में रखा गया था। कमरा बाहर से बंद था। शाम को घर के लोग गैस की दुर्गंध आने पर कमरे का फाटक खोलकर चेक करने गए। बताया जाता है कि इस दौरान रौशनी के लिए एक बच्ची लालटेन लेकर वहां पहुंच गई। सिलेंडर से रिसाव के चलते कमरे में गैस फैल गई थी। लालटेन के संपर्क में आते ही अचानक आग लग गई। वहां मौजूद लोग जब तक संभल पाते लपटों की चपेट में आ गए।

इस हादसे में कैलाश की पत्नी 40 वर्षीया उर्मिला, पुत्र 18 वर्षीय अनिल और 10 वर्षीय करन तथा कैलाश की बहन खारा और उसकी पुत्री पुष्पा के अलावा पड़ोसी प्रताप की दो बेटियां 18 वर्षीय आरती और 16 वर्षीया गुड़िया बुरी तरह झुलस गईं। आग की लपटें देख गांव में हाहाकार मच गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने एम्बुलेंस मंगाकर झुलसे सभी सात लोगों को सीधे मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी होने पर कप्तानगंज के थानाध्यक्ष आरके यादव भी मौके पर पहुंच गए थे। एसओ के अनुसार सिलेंडर लिकेज के चलते हादसा हुआ। आग बुझाकर सिलेंडर को गांव के बाहर खेत में रख दिया गया है। झुलसे लोगों को इलाज के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें