फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की चूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा से भागे पशु तस्करों का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

फरार तस्करों पर तरकुलवा थाने में केस दर्ज
लापरवाह पुलिस कर्मियों की जांच करेंगे सीओ
अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर। देवरिया जेल ले जाते दौरान तरकुलवा क्षेत्र से पुलिस की अभिरक्षा से भागे दोनों पशु तस्करों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इधर पुलिस ने दोनों पशु तस्करों के खिलाफ तरकुलवा थाने में केस दर्ज करा दिया है। एसपी की ओर से दोषी पुलिस कर्मियों की लापरवाही की जांच सीओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को तरयासुजान पुलिस ने ट्रक में 16 गोवंशीय पशुओं के साथ चार तस्करों को पकडा था। पकड़े गए चारों पशु तस्करों के खिलाफ केस दर्ज करने के उपरांत रिमांड लेकर दो पुलिस कर्मी प्राइवेट जीप से देवरिया जेल दाखिल करने ले जा रहे थे। देवरिया जनपद के तरकुलवा क्षेत्र से पशु तस्कर आसिफ और आशिक निवासी बाबरपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया पुलिस की अभिरक्षा से फरार हो गए।इधर अभिरक्षा से भागने के बाद पुलिस कर्मियों ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। एसपी ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी है। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि फरार पशु तस्कर आशिक और आसिफ के खिलाफ तरकुलवा थाने में पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का केस दर्ज हो गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए कुशीनगर , देवरियां पुलिस तो लगी ही है,साथ् में औरैया पुलिस की भ्री मदद ली जा रही है। फरार आरोपियों पर ईनाम घोषित किए जाने की कार्रवाई हो रही है। इसके साथ ही लापरवाह पुलिस कर्मियों की जांच भी सीओ को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट मिलते ही लापरवाह पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें