फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूरियर सेंटर से पौने दो लाख नकद और सामान चोरी

विज्ञापन
चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया। नगर के वार्ड नंबर 24 सुबाषनगर में संचालित एक कूरियर सेंटर में शातिराना तरीके से प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया । चोर सेंटर से तीन बैग सामान व पौन दो लाख रुपये कैश के अलावा लैपटॉप उठा ले गए हैं। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। मुंह बंधा होने से चोरों का चेहरा फुटेज में स्पष्ट नहीं दिख रहा है। संचालक अतुल राय ने वारदात के संबंध में पुलिस को तहरीर सौंप दी है।
विज्ञापन


करीब एक वर्ष से अधिक समय से कूरियर सेंटर फोरलेन ओवरब्रिज के पूर्व उत्तरी लेन पर संचालित हो रहा है। शुक्रवार को दिन में सामानों की डिलेवरी कर लगभग पौने दो लाख रुपये की वसूली की गई थी। इसे सेंटर के कैश काउंटर की दराज में रखा गया था। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक चोर शुक्रवार रात छत के रास्ते सेंटर में घुसे और चुनिंदा स्थलों पर पहुंचकर सामानों को बैग में भरा। इसके बाद कैश काउंटर से पौने दो लाख रुपये व काउंटर पर रखा लैपटॉप लेकर छत के रास्ते निकल लिए। सेंटर पर प्रत्येक रात में कोई न कोई गार्ड रहता था, लेकिन घटना की रात में यहां कोई नहीं था। शनिवार सुबह जब संचालक सेंटर का ताला खोला है तो अंदर मेज से लैपटॉप गायब था। इसके अलावा कैश काउंटर का दराज टूटा था और उसमें रखी रकम गायब थी। उसने सीसीटीवी को बैक कर पूरी घटना को देखकर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर अतुल्य कुमार पांडेय,एसआई वीरेंद्र कुशवाहा टीम के साथ पूरी बारीकी से घटना का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज भी देखी। इंस्पेक्टर ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सेंटर में काम करने वालों की संलिप्तता दिख रही है। मामला संदिग्ध दिख रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें