फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकोला मंडल के मंत्री थे वकील सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिटाई से घायल भाजपा नेता की मौत
जमीन के लिए शनिवार को पड़ोसियों ने की थी मारपीट
पुलिस ने केस दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
रामकोला। थाना क्षेत्र के बिहुली सोमाली गांव के जोगवलिया टोला निवासी भाजपा के रामकोला मंडल मंत्री की रविवार की भोर में मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें जमीन के विवाद में पड़ोस के ही एक परिवार के लोगों ने बेरहमी से पीटा था। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
बिहुली सोमाली गांव के जोगवलिया टोला निवासी वकील सिंह भाजपा के रामकोला मंडल के मंत्री थे। उनके घर के सामने बंजर की जमीन है। जिस पर वकील सिंह पहले से काबिज थे। आरोप है कि बगल के रहने वाले एक व्यक्ति उस जमीन को अपना बता रहे थे। वह अपने घरवालों के साथ शनिवार को उस जमीन पर झोपड़ी डालकर कब्जा करने लगे। लोगों का कहना है कि वकील सिंह परिवार में अकेले थे। आरोप है कि उनके विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें लाठी-डंडे से पीट दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान रविवार की भोर में उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर भाजपाइयों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। घटना के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि जमीन के इस विवाद की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामकोला राहुल कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी के परिवार की दो महिलाओं सहित पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


देर शाम लाया गया शव, पहुंचे लोग
रामकोला। वकील सिंह का शव रविवार की शाम छह बजे गोरखपुर में पोस्टमार्टम के बाद उनके घर लाया गया। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक रामानंद बौद्घ, सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह, एसओ राहुल सिंह, शैलेश सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री जयप्रकाश उपाध्याय, भाजपा नेता राधेश्याम दीक्षित, अनिरुद्घ खरवार, मुबारक अली, अनिल श्रीवास्तव सहित कई लोग गांव में पहुंचे और पीड़ित परिवार की मदद करने का भरोसा दिलाया। शव पहुंचते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई थी।
विज्ञापन


सास, ससुर और बेटी के बाद पति का भी छूटा साथ
संजीव कुमार मिश्रा
रामकोला। बिहुली सोमाली गांव के जोगवलिया टोला में शनिवार को हुए विवाद ने सत्यभामा की रही सही उम्मीद भी छीन ली। सास, ससुर और बेटी खो चुकी सत्यभामा का इस विवाद ने सुहाग ही छीन लिया। वह रविवार को पति के मौत की सूचना आने के बाद से ही रोते-रोते बेसुध हो जा रही थी। विवाद के दौरान पति-पत्नी ही घर पर थे। सत्यभामा ने बताया कि घर के सामने जब जमीन पर कब्जा जमाने का प्रयास कर रहे लोग उनके पति को लाठी-डंडे से पीट रहे थे, तब वह पति को छोड़ने के लिए लोगों से आग्रह कर रही थीं लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। उनके पति को रामकोला सीएचसी भेजा गया। सास-ससुर का निधन पहले ही हो गया था। तीन साल पहले उसकी इकलौती बेटी भी दुनिया से चल बसी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें