फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार जख्मी

विज्ञापन
ghayal
विज्ञापन

विज्ञापन
रामकोला (कुशीनगर)। सोमवार को सुबह एक पिकअप ने बाइकसवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप चालक जख्मी युवक को रामकोला सीएचसी पहुंचाकर भाग गया। चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बहोरा छपरा निवासी सदरे आलम किसी काम से लक्ष्मीगंज की तरफ जा रहा था। अभी लक्ष्मीगंज चौराहे पर पहुंचा ही था कि दूसरी तरफ से आ रही पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। घायल युवक को पिकअप चालक ने रामकोला सीएससी पहुंचाया और वहां से भाग गया। रामकोला सीएचसी के डॉक्टर ने युवक का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस सीएचसी पर पहुंची और पिकअप चालक की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें