फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब पर रोक लगाने की मांग को लेकर किया आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कठकुइयां बाजार में मंगलवार को लोगों ने कच्ची शराब के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद बाजार के श्रीराम चौक पर सड़क जाम कर धरना शुरू हो गया। कुबेरस्थान थाने के एसआई ने पहुंचकर आंदोलन कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके चलते करीब डेढ़ घंटे तक बाजार में गहमागहमी बनी रही।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन के करीब 11 बजे कठकुइया गांव के तमाम लोग कच्ची शराब पर रोक लगाने की मांग को लेकर बाजार की प्रमुख सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए निकले। श्रीराम चौक पर पहुंचकर इन लोगों ने सड़क जाम कर धरना शुरू कर दिया। बाजार में सड़क जाम होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे कुबेरस्थान थाना के एसआई सजनू यादव यादव ने आंदोलन कर रहे लोगों से वार्ता शुरू की। लोगों का कहना था कि कच्ची शराब बनाए जाने और उसकी बिक्री से गांव का माहौल खराब हो रहा है। शराब पीकर लोग गांव में ऊधम मचा रहे हैं। लोगों का आरोप था कि कई बार कहने के बावजूद पुलिस कच्ची शराब के कारोबारियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। एसआई ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर सड़क जाम खत्म कराया।
विज्ञापन

इस दौरान सुभाष, दिनेश, प्रमोद, जितेंद्र, विनोद, नरायन, दीना, राजकुमार, हीरा, हफीज, दीपू सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें