फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोरूम से डेढ़ लाख की हुई चोरी

Sun, 14 Jan 2018 12:25 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
file foto - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया। शुक्रवार की रात में कुशीनगर पुलिस चौकी से महज दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित कपड़े के एक मल्टीब्रांड शोरूम का शटर तोड़कर चोर 65 हजार की नकदी और 85 हजार के लगभग कपड़े चुरा ले गए।  सूचना पाकर मौके पर सीओ व चौकी इंचार्ज ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन


कुशीनगर नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 बुद्धनगरी में कान्हा सिटी लाइफ मल्टीब्रांड शोरूम के नाम से रेडीमेड कपड़े की दुकान है। मल्टीब्रांड शोरूम संचालक विश्वजीत श्रीवास्तव ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया है कि रोजाना की तरह वह शोरूम बंदकर घर चले गए थे। शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे उन्हें शोरूम के शटर टूटे होने की सूचना मिली। इस पर वह शोरूम पहुंचे। वहां पर शोरूम का शटर टूटा मिला।

अंदर जाकर देखा तो कपड़े बिखरे पड़े थे। वहीं कैश काउंटर से 65 हजार रुपये नकद भी गायब थे। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सीओ ओमपाल सिंह व चौकी इंचार्ज मुकेश मिश्र पहुुंचे। शोरूम में लगे सीसीटीवी की जांच की, जिसमें एक चोर का फुटेज नजर आ रहा है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक चोरी शुक्रवार की रात ढाई बजे हुई है। शोरूम संचालक ने बताया कि चोर लगभग 85 हजार रुपये के कपड़े व 65 हजार रुपये नकद चोरी किए हैं। 
विज्ञापन


प्रभारी एसओ आरएल सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। 

कसया।  महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में एनएच-28 के किनारे संचालित इस मल्टीब्रांड कपड़े की दुकान में शुक्रवार की रात में हुई चोरी का पता लगाने के लिए जिले से डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची। टीम की तरफ से चोरी का पता लगाने के लिए खोजी कुत्तों को दुकान के अगल-बगल दौड़ाया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। टीम में अवेधश यादव, विनोद कुमार, चंद्रशेखर यादव, कमलेश कुमार शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें