क्रिकेट खेलते खिलाड़ी।स्रोत-सोशल मीडिया
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के चैती मुसहरी गांव स्थित स्टेडियम में हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन बुधवार को लखनऊ और दुदही की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया।
टॉस जीतकर दुदही की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 10 ओवरों में दुदही की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 83 रन ही बना सकी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 7वें ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच अपने नाम कर लिया। लखनऊ के बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
मैच के मुख्य अतिथि भाजपा नेता नरेंद्र तिवारी रहे। उनके साथ पूर्व केन यूनियन अध्यक्ष पडरौना ओमप्रकाश गुप्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अनुरोध प्रजापति, लालबाबू पांडे, अजय चौहान उपस्थित रहे।