फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भाकपा ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

Wed, 11 Dec 2024 05:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राष्ट्रपति को संबोधित 17 सूत्री ज्ञापन प्रभारी एसडीएम तमकुहीराज को सौंपा। इसमें सभी मांगों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन

कामरेड मतिउल्लाह की अगुवाई में तहसील मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में मंगाई बढ़ती जा रही है। इसको नियंत्रित करने के लिए सरकार की तरफ से कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रभारी एसडीएम अभिजीत सिंह को राष्ट्रपति को संबोधित 17 सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें अडानी समूह की तरफ से किए गए घोटालों की जांच करने, बहराइच एवं सम्भल में घटित घटना का सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश से जांच कराने, मणिपुर के हालात की चर्चा संसद में कराने, बिजली निजीकरण पर तत्काल रोक लगाने, दोहरी शिक्षा नीति पर तत्काल रोक लगाने आदि की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावया कि जनहित एवं न्यायहित से जुड़े इन मामलों पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें