फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से दंपती की मौत

Mon, 02 Dec 2024 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित सुखारी छपरा के सामने रविवार को पैदल सड़क पार कर रहे दंपती तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पति को कसया सीएचसी भेजवाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। घटना से परिजनाें में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन

नगरपालिका कुशीनगर के वार्ड नंबर- 21 बुद्ध नगरी (सुखारी छपरा) निवासी फूलबदन पाठक (75) पत्नी मंजू देवी (70 ) के साथ रविवार दोपहर करीब ढाई बजे घर जाने के लिए पैदल हाईवे पार कर रहे थे। कुशीनगर की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर मंजू देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि फूलबदन पाठक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें सीएचसी कसया ले गई। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद बाइक चालक के साथ सवार युवकों को भी पुलिस ने दौड़कर कर पकड़ लिया। कुशीनगर चौकी पर मामला बढ़ता देख पुलिस उन्हें थाने लेकर चली गई। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में चौकी इंचार्ज गौरव शुक्ल ने बताया कि बाइक के साथ चालक पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें