फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बोर्ड की बैठक स्थगित होने पर सभासदों का हंगामा

Sun, 01 Mar 2026 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना नगर पालिका गेट पर धरना प्रदर्शन करते सभासदाे की सूचना पर पहुंची पुलिस। संवाद
विज्ञापन
पडरौना। नगर पालिका परिषद कार्यालय में शनिवार को बोर्ड की बैठक शुरू हुई। पर्यवेक्षक एएसडीएम मोहम्मद जफर की मौजूदगी में शुरू हुई। बैठक की शुरूआत में ही सभासदों ने अधियाचन समिति के गठन की मांग करने लगे, लेकिन काफी देर तक हुई चर्चा के बाद भी समिति के गठन पर सहमति नहीं बनी। बोर्ड की बैठक को करीब पांच घंटे बाद स्थगित कर दिया गया। इससे नाराज सभासद हंगामा करने लगे और नगर पालिका गेट पर धरने पर बैठ गए। सूचना पर आए सीओ सदर, कोतवाल समेत अन्य पुलिसकर्मी आंदोलित सभासदों को समझाने में लगे रहे। समाचार लिखे जाने तक धरना जारी रहा। इस दौरान पुलिस और सभासदों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद कार्यालय सभागार में शनिवार को बोर्ड की बैठक निर्धारित थी। इधर सभासद बीते सात माह से अधियाचन समिति के गठन की मांग करते आ रहे थे। इसकी शिकायती सभासदों ने डीएम से भी की थी। इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने एसडीएम मोहम्मद जफर को बैठक के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। बैठक शुरू होते ही सभासदों ने अधियाचन समिति के गठन की मांग करने लगे। इस समिति का गठन सरकारी विभाग, नगर निकायों या सहकारी समितियों में रिक्त पदों को भरने और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए किया जाता है। यह समिति नियमों के तहत योग्य उम्मीदवारों के चयन की संस्तुति करती है। लेकिन नगर पालिका प्रशासन की तरफ से सभासदों की मांग को गंभीरता से नहीं लिया था। शनिवार को जैसे ही बैठक शुरू हुई वैसे ही सभासद अपनी मांग पर अड़ गए। इसी दौरान ईओ संतराम सरोज से किसी बात को लेकर सभासदों से बहस हो गई। पहले से नाराज सभासदों की नाराजगी और बढ़ गई और वे कार्यालय की गेट पर करीब आठ बजे धरना प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर आए सीओ सदर और कोतवाल हर्षवर्धन सिंह धरना प्रदर्शन कर रहे सभासदों को समझाने लगे, लेकिन नाराज सभासद अपनी मांग पर अड़े रहे। इस दौरान अमतुल्लाह अंसारी, विपिन सिंह, बलवंत, सौरभ सिंह, पीयूष सिंह, संजय चौधरी, क्यामुद्दीन, मैनुद्दीन, प्रमोद श्रीवास्तव, अरुण कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

0
-बोर्ड की बैठक एएसडीएम की मौजूदगी में शुरू हुई। करीब पांच घंटे तक बैठक चली, लेकिन सभासद रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे थे, दबाव बनाकर नियम विरुद्ध बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास कराने के लिए दबाव बना रहे थे। इसके चलते बैठक को स्थगित कर दिया गया। इसके बाद सभी लोग चले गए। नियम के अनुसार जो होना चाहिए वह होता है। सभासदों का आरोप निराधार है। -विनय जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष पडरौना
विज्ञापन


0
-सभासदों ने शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर तय तिथि के अनुसार नगर पालिका बोर्ड की बैठक कराने गया था। करीब पांच घंटे तक सभासदों की ओर से शिकायत को लेकर वार्ता चली, लेकिन सभासद नहीं माने और हंगामा करने लगे, इसके बाद वहां चला आया। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दिया गया है। -मोहम्मद जफर,एएसडीएम हाटा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें