रामकोला के पिडारी गांव में कुत्ते के विवाद को लेकर सोनी की नाक कटने के बाद सीएचसी पर चल रही इल
रामकोला। नगर के पिड़ारी मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति का कुत्ता दरवाजे के सामने सड़क पर शनिवार की रात करीब 8.30 बजे खड़ा था। उधर से गुजर रहे मोहल्ले के रहने वाले बाइक सवार धर्मवीर की बाइक से कुत्ता टकरा गया। इसकी जानकारी होने पर कुत्ते का मालिक बाइक सवार युवक की पिटाई कर दी। शोर सुनकर बाइक सवार युवक की बहन सोनी 22 पहुंची। इस दौरान मारपीट के दौरान इसके नाक पर किसी धारदार हथियार से कुत्ते का मालिक वार कर दिया। खून से लथपथ युवती को परिजन रामकोला सीएचसी पर लेकर आए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं धर्मवीर का इलाज सीएचसी पर हुआ। थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।