कोरोना योद्धाओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा-जान जोखिम में डालकर किया दायित्वों का निर्वहन
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। कस्बा स्थित एक विवाह भवन परिसर में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कोरोना महामारी के दौरान कार्य करने वाले 200 लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि कोरोना संकटकाल में स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी और पत्रकारों ने खुद जोखिम लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन किया। इसलिए वे सम्मान के पात्र हैं। तत्कालीन एसडीएम अरविंद कुमार और प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सचेत करते रहे। कार्यक्रम में शामिल खड्डा के एसडीएम अरविंद कुमार ने कहा कि पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से जुड़े लोगों ने कोरोना महामारी में बिना जान की परवाह किए लोगों का सहयोग किया। इनकी जितनी भी सराहना की जाए वह कम है। इस दौरान इंद्रजीत गुप्ता, राजेश उपाध्याय, हरेराम गुप्ता, विनोद सिंह, मणिचंद्र वर्मा, शंभू शरण वर्मा, राजेश वर्मा, संजय अग्रहरि, रमेश जायसवाल, दीनानाथ, केदार वर्मा, विनोद गोविंद राव, एसपी सिंह, विनोद कुमार श्रीवास्तव, विजय खेतान, अजय खेतान, संजय यादव, नियामत अली, सुरभि, शिवम वर्मा समेत 200 कोरोना योद्धाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आनंद मिश्रा, अशोक गोविंद राव, डॉ. बीपी सिंह, विजय कन्नौजिया, रामगोपाल गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता, मनोज सिंह, श्याम सिंह, अशोक पांडेय, डीएम मिश्रा, शकुन सिंह, मुकुल सिंह, वृद्धिचंद सिंह, विनोद कुमार, रंजीत सिंह, रमेश अग्रहरि, मुकेश विश्कर्मा, राजेश साहनी, राजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।