फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्का बुखार आया पर अब स्वस्थ हैं कोरोना योद्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्का बुखार आया पर अब स्वस्थ हैं कोरोना योद्धा
विज्ञापन

पडरौना। कोरोना महामारी के संकट के दौरान ड्यूटी करने वाले 198 कोरोना वॉरियर्स पहला टीका लगने के बाद सोमवार को पूरी तरह स्वस्थ रहे। इन्होंने बताया कि टीका लगने पर किसी को हल्का बुखार, किसी को शरीर दर्द तो किसी का सिर भारी महसूस हुआ, लेकिन रविवार को शाम से स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी नहीं हुई है। इन्होंने उन लोगों से टीका लगवाने की अपील की है, जिनका नाम सूची में शामिल है।
जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट समीउल्लाह सिद्दीकी ने बताया कि शनिवार को टीका लगाने के बाद दिन में तो कोई परेशानी नहीं हुई, लेकिन रात में करीब 12 बजे से बुखार लगने लगा। उस समय इमरजेंसी ड्यूटी थी। बुखार तेज होने पर जाकर सो गए। कोई दवा नहीं ली, क्योंकि टीका लगाते समय बताया गया था कि हल्का बुखार हो सकता है। रविवार दोपहर बाद से बुखार उतर गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में संचालित पीपीटीसीटी काउंसलर विश्वजीत ओझा ने बताया कि टीकाकरण के बाद निगरानी के दौरान कोई परेशानी नहीं थी। टीका लगवाने पर क्या होगा? इसे लेकर तरह-तरह के सवाल मन में थे, लेकिन टीका लगने के बाद सब दूर हो गया। शाम को सिर में थोड़ा दर्द महसूस हुआ। हल्का बुखार भी आया था। अब कोई परेशानी नहीं है।
आईसीटीसी के एलटी गौतम शर्मा ने बताया कि टीका लगने के कुछ घंटे बाद सिर भारी लग रहा था। हल्का बुखार भी महसूस हुआ, लेकिन अब पूरी तरह से ठीक हैं। एलटी अंजनी कुमार ने बताया कि टीका लगने के बाद अगले दिन कुछ सुस्ती लग रही थी। सिर भी भारी महसूस हो रहा था, लेकिन अब कोई परेशानी नहीं है।
एआरटी के काउंसलर इंद्रजीत राय ने बताया कि उन्हें टीका लगने पर कोई शारीरिक समस्या नहीं हुई। टीकाकरण को लेकर किसी प्रकार की झिझक नहीं करनी चाहिए। टीका लगने से कोरोना का खतरा कम हो जाएगा।
विज्ञापन

वार्ड ब्वाय राधेश्याम ने बताया कि टीका लगवाने से पहले काफी उलझन थी कि इसका कोई साइड इफेक्ट न हो, लेकिन टीका लगने के बाद से किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई है। ब्लड बैंक के सीनियर लैब टेक्निशियन एजाज अहमद, एलटी अरविंद राय व अन्य टीका लगवाने वाले लोगों ने भी इस वैक्सीन को सुरक्षित बताया। कहा कि जिनका भी नाम लाभार्थियों की सूची में है, उन्हें यह टीका बेझिझक लगवाना चाहिए। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रमाशंकर ने बताया कि टीका लगने के बाद कुछ लोगों में एंटीजन और एंटीबॉडी में रिएक्शन होता है, जिससे किसी-किसी को बुखार हो सकता है। ऐसा कुछ देर के लिए होता है। उसके बाद बुखार या अन्य कोई समस्या नहीं होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें