फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘विद्यालय नहीं खुले तो होगा आंदोलन’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘विद्यालय नहीं खुले तो होगा आंदोलन’
विज्ञापन

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। महुअवा स्थित ज्ञान ज्योति शिक्षण संस्थान में रविवार को निजी विद्यालय प्रबंध, अशासकीय विद्यालय कल्याण समिति की बैठक हुई। इसमें विद्यालय संचालकों ने समस्याओं पर चर्चा कर विद्यालय खोलने की मांग की। प्रबंधकों ने चेताया कि यदि विद्यालय खोलने का आदेश शीघ्र नहीं मिला तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

संगठन के उपाध्यक्ष महेंद्र दीक्षित ने कहा कि सरकार उनकी समस्या समझने का नाम नहीं ले रही है। जिले में दो हजार से अधिक अशासकीय विद्यालय हैं। विद्यालय बंद होने से दस माह से परेशानियां झेल रहे हैं। जिला महामंत्री राकेश कुमार राय ने कहा कि सरकार शीघ्र विद्यालय खोलने की अनुमति नहीं देती है तो संगठन की तरफ से आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जितेंद्र मिश्रा, फिरोज अंसारी, आरके त्रिपाठी, प्रभाकर पांडेय, जटाशंकर गुप्ता, जितेंद्र सिंह, छट्ठू प्रजापति, बासुदेव प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें