स्वास्थ्य टीम ने 121 लोगों की कोरोना जांच की
घोघरा गांव में पहुंची स्वास्थ्य टीम ने लिया सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
अहिरौली बाजार (कुशीनगर)। कप्तानगंज क्षेत्र के घोघरा गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को कोविड जांच के लिए कैंप लगाया गया। इस दिन 121 लोगों की जांच के लिए सैंपल लिया गया। कोविड के लक्षण वाले व्यक्तियों को दवा की किट भी दी गई।
डॉ. वीके गुप्ता के साथ पहुंची स्वास्थ्य टीम ने सबसे पहले ग्रामीणों को कोविड के लक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सर्दी, खांसी, बुखार होने पर नजदीक के सरकारी अस्पताल में पहुंचकर जांच कराएं। मास्क का नियमित प्रयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
कप्तानगंज सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण दिखें तो स्वास्थ्यकर्मियों को सूचना दें, ताकि समय रहते बीमारी का पता लगाकर उपचार शुरू किया जा सके।
इसके बाद 121 लोगों का सैंपल लिया गया। इस मौके पर धनंजय सिंह, प्रीती, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मंतोष शर्मा, नौसाद अली, विवेक पांडेय, निर्मल साहनी सहित अन्य लोग मौजूद थे।