पूर्व प्रधान के परिवार की जांच रिपोर्ट निगेटिव
सुकरौली। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के एक पूर्व प्रधान की मेडिकल कॉलेज में मौत के बाद उनके परिवारीजनों के कराए गए कोरोना टेस्ट में रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन दिन पहले पूर्व प्रधान को कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से एहतियात के तौर पर पूर्व प्रधान के परिवार की एक महिला और दो पुरुषों समेत एक अन्य व्यक्ति का सैंपल जांच में भेजा गया था। शुक्रवार को इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई।