फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के आठ नए मामले आए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के आठ नए मामले आए
विज्ञापन

पडरौना। सोमवार को भी कोरोना के आठ नए मामले आए। इसके अलावा पहले से संक्रमित 14 लोग ठीक भी हुए हैं। अब तक 5442 लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। इसके अलावा 5314 लोग ठीक भी हो चुके हैं। केवल 57 लोगों की मौत हुई है। अब एक्टिव केस की संख्या 71 हो गई है।
जिले में अब तक 194426 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। सोमवार को भी 787 लोगों की जांच हुई। इसके अलावा 896 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इन 896 में से 888 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही, ेजबकि आठ लोग पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव मिले लोगों में से फाजिलनगर के एक, हाटा के एक, दुदही के एक, पडरौना के दो, नेबुआ नौरंगिया के एक व दो लोग अन्य क्षेत्रों के है। इसके अलावा सोमवार को पहले से संक्रमित 14 लोग जांच के बाद स्वस्थ घोषित किए गए। इसे लेकर ठीक होने वालों की कुल संख्या भी बढ़कर 5314 हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि जिले में सोमवार को संक्रमण दर 0.89 प्रतिशत रही जबकि अब तक का संक्रमण दर 2.79 प्रतिशत रहा। इसके अलावा रिकवरी रेट भी 97.64 प्रतिशत तक पहुंच गई है। मृत्यु दर केवल 1.04 प्रतिशत है। डीएम ने लोगों से अपील की है कि संक्रमण दर को और कम करने के लिए सभी लोगों का जागरूक होना जरूरी है। लोग सर्दी-खांसी का लक्षण दिखने पर आगे आकर अपनी जांच कराएं तथा सभी लोग मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग जरूर करें। बाजार व कार्यस्थल पर सतोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें