फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : 822 की रिपोर्ट निगेटिव, एक संक्रमित मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना : 822 की रिपोर्ट निगेटिव, एक संक्रमित मिला
विज्ञापन

पडरौना। शुक्रवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से प्राप्त हुई 823 लोगों की सैंपल रिपोर्ट में 822 के निगेटिव होने की सूचना है। सिर्फ एक व्यक्ति ही कोरोना से संक्रमित मिला, जो पडरौना क्षेत्र का निवासी है। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 20 रह गई है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट के लिए 1705 लोगों के सैंपल लिए गए। 823 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 822 निगेटिव और सिर्फ एक पॉजिटिव केस है। इस तरह अब तक कराई गई 261486 लोगों की जांच में 5600 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। पहले से संक्रमित किसी मरीज के शुक्रवार को स्वस्थ होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक इस महामारी की चपेट में आए लोगों में 5520 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 60 लोगों की मौत हुई है। 20 लोग अब भी पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण दर 2.14 प्रतिशत, ठीक होने वालों की दर 98.57 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.07 प्रतिशत है। उन्होंने कोरोना से बचने के लिए लोगों से सावधानी बरतनी की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें