फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम अभियान में मांगा सहयोग

Tue, 14 Jul 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम अभियान से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर अभियान को सफल बनाने की अपील की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जानकारी उपलब्ध कर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए सरल एप पर विभिन्न वीडियो एवं पीडीएफ के माध्यम से प्रशिक्षण किया जा रहा है। उन्होंने डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम में सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने पर पटहेरवा मंडल अध्यक्ष अमलेश तिवारी, कुबेरस्थान मंडल अध्यक्ष बच्चा सिंह को मंच से सम्मानित किया गया। बैठक को डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम अभियान के जिला संयोजक प्रवीण गुंजन व सह संयोजक जिला मंत्री विश्व रंजन आनंद, जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्रा, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, सदर विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, हाटा विधायक मोहन वर्मा, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान जगदंबा सिंह, प्रेमचंद्र मिश्रा, राधेश्याम गोंड़, प्रदीप जायसवाल, विजय शुक्ला, रमेशचंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सीमा गुप्ता, मीनू जिंदल, टीएन राव, राम गोपाल गुप्ता, विवेकानंद शुक्ला, अतुल श्रीवास्तव, कन्हैया शर्मा, हरिगोविंद रौनियार, रोशनी भारती, रामक्यास सिंह, अमित राय, शैलेंद्र सिंह, सुदर्शन पाल, मार्कंडेय शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें