कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के अगुवाई में प्रदर्शन करते पट्टाधार।संवाद
जौरा बाजार/रहसू बाजार। रहसू जूनोबीपट्टी में 32 वर्ष बाद भी पट्टाधारकों को जमीन पर कब्जा नहीं मिला है। परेशान पट्टाधारकों ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में सोमवार को जौरा बाजार से पडरौना तक पैदल यात्रा शुरू की, जो बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचेगी। उस दिन डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि वर्ष 1994 में खेती करने के लिए रहसू जनोबी पट्टी गांव के 370 लोगों को कृषि पट्टा मिला था। उस जमीन पर 32 वर्ष बाद भी कब्जा नहीं मिल पायाहै। पट्टाधारकों ने सपा जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अविनाश गोंड की अगुआई में गांव के पंचायत भवन परिसर में करीब दो माह पहले 30 दिनों तक धरना दिया था। उसके बाद दो दिन कसया तहसील परिसर में धरना दिया। प्रशासन पट्टे की जमीन पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई करने के बजाय धरने पर बैठी एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। प्रशासन की तरफ से किया गया निंदनीय है। प्रशासन लोगों का हक और आवाज दोनों दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि शुरू हुई यह यात्रा बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचेगी, जहां डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष तारकेश्वर सिंह, जिला मंत्री गोरख यादव, पलटन यादव, हरिकेश उपाध्याय, हिरमती देवी, हीरा देवी, बसंती देवी, उर्मिला देवी, ज्ञांती देवी, फूलमती देवी, रामेश्वर, सिंहासन, गोरख, रविंद्र, बंगाली, चंद्रिका, संपति देवी आदि मौजूद रहीं।