फाजिलनगर। बीआरसी सभागार में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को पूरा हुआ। ब्लॉक के 82 शिक्षकों को एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों के प्रभावी वाचन एवं शिक्षण तकनीक की जानकारी दी गई।
बीईओ विजय नारायण त्रिपाठी ने कहा कि शासन की मंशा परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। इसलिए प्रशिक्षण में मिली जानकारी शिक्षण के दौरान बच्चों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को विद्यार्थियों के स्तर के अनुरूप सहज, सरल और प्रभावी शिक्षण पद्धति अपनानी चाहिए, ताकि छात्र-छात्राएं पाठ्य पुस्तकों को आसानी से समझ सकें और उनकी सीखने की क्षमता का विकास हो। इसके बाद प्रशिक्षण ने शिक्षकों को शैक्षिक कैलेंडर, निपुण भारत मिशन, बाल वाटिका सहित नई शिक्षण गतिविधियों एवं एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों के प्रभावी वाचन की विधियों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम का संचालन सुनील वर्मा ने किया। अंत में प्रशिक्षित शिक्षकों को प्रमाण पत्र दिया गया।