पडरौना। रविंद्रनगर स्थित एक विद्यालय के टेबल टेनिस हॉल में सोमवार को मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बैडमिंटन में देवरिया और टेबल टेनिस में गोरखपुर की टीम विजेता रही।
मुख्य अतिथि बीएसए अनिल कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। बैडमिंटन एकल बालिका वर्ग में देवरिया की अनु चौहान और युगल में अनु चौहान व सिमरन विजेता रहीं। बालक एकल वर्ग में देवरिया के अनुज वर्मा और युगल में गोरखपुर के ओम प्रताप सिंह व बाबी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस बालक एकल वर्ग में गोरखपुर के प्रिंस शर्मा विजेता और कुशीनगर के अनूप कुमार उपविजेता रहे।
इसी तरह युगल वर्ग में गोरखपुर के बाबी व सारंग ने पहला स्थान हासिल किया। कुशीनगर के अनूप और निखिल उपविजेता रहे। टेबल टेनिस बालक वर्ग की चैंपियनशिप गोरखपुर तथा बैडमिंटन बालक एवं बालिका वर्ग की चैंपियनशिप देवरिया के नाम रही। अंत में विजेताओं को बीईओ डॉ. प्रभात चंद्र राय, अमित कुमार चौहान, जयराम व प्रवीण कुमार सिंह ने ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियाेगिता का संचालन जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र ने किया। अंत में विद्यालय के प्रबंधक ओमप्रकाश गुप्ता ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षिका अनीता सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक संजय कुमार सिंह (देवरिया), संजय तिवारी, संजीव कुमार दुबे, श्रीराम यादव, देवानंद भारती, आदि मौजूद रहे।
0
जिला स्तरीय हैंडवॉल प्रतियोगिता में रामकोला व पडरौना का जलवा
पडरौना। जिला स्टेडियम में सोमवार को जिला स्तरीय हैडबाल प्रतियोगिता हुई। बालक और बालिका वर्ग की चार टीमें भाग लीं। अंत में विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रीडाधिकारी प्रवेश कुमार राव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद शुरू हुई बालिका वर्ग की हैंडबल प्रतियोगिता के फाइलन मुकाबले में पडरौना और रामकोला की टीम आमने सामने हुई। इनके बीच हुए कड़े मुकाबले में रामकोला की टीम विजेता और पडरौना की टीम उपविजेता घोषित हुई। इसके बाद बालक वर्ग की हुई जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में पडरौना और रामकोला के खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हुआ। इनके बीच हुए रोमांचक मुकाबले में पडरौना की टीम विजेता और रामकोला की टीम उपविजेता घोषित हुई। खेल के अंत में विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि जिला स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता के विजेता टीम को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। संवाद
000000