फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी में मदद को आगे आए लोग, बरात की अगवानी से विदाई तक का किया इंतजाम

विज्ञापन
बेटी की शादी में सहयोग के लिए बढ़े समाजसेवियों के हाथ। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
बेटी की शादी में मदद को आगे आए लोग, बरात की अगवानी से विदाई तक का किया इंतजाम
विज्ञापन

बोदरवार। नाई की बेटी की शादी कराने के लिए समाज के प्रबुद्ध लोग आगे आए हैं। सोमवार को बरात की अगवानी से लेकर विदाई तक का सारा बंदोबस्त लोगों के सहयोग से किया जा रहा है।
विज्ञापन

बोदरवार बाजार निवासी हिंदू शर्मा हजामत का दुकान चलाते हैं। बेटी की शादी सोमवार को है लेकिन लॉकडाउन के चलते इनकी दुकान बंद थी। जमा पूंजी भी परिवार के भरण पोषण में खर्च हो गया। सबका कारोबार प्रभावित होने के चलते कर्ज भी नहीं मिल पा रहा था। परेशान हिंदू शर्मा को बेटी की शादी की चिंता सता रही थी। इसकी जानकारी होने पर सामाजिक कार्यकर्ता रुद्र प्रकाश ने एसडीएम अरविंद कुमार व एसओ ज्ञानेंद्र राय से संपर्क किया। दोनों अफसरों ने अपने प्रयास से शादी का सारा इंतजाम कराया। अब वे सोमवार को इस बिटिया के बरात की अगवानी से लेकर विदाई तक का बंदोबस्त कराने में जुटे हैं। ग्रामीण मोनू सिंह, विनोद पटेल, दिनेश सिंह, कमलेश यादव, रवि, शिवेंद्र निगम आदि ने एसडीएम व एसओ के इस नेक कार्य की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें