फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी के लक्षण दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करें : आशुतोष

Wed, 27 Dec 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सीएचसी कसया में कार्यरत क्षयरोग पर्यवेक्षक एवं सीएचओ सुखारी छपरा की ओर से विशुनपुरा में टीबी जागरूकता बैठक हुई। इसमें टीबी के लक्षण वाले पांच लोगों का स्वास्थ्य टीम ने सैंपल भी लिया।
विज्ञापन

वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार मिश्र ने बताया कि जिनको भी दो सप्ताह से ज्यादा खांसी, बलगम आना, बुखार होना, रात में पसीना आना, भूख न लगना, वजन कम होना आदि लक्षण दिखे तो तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल में संपर्क करें। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत 2025 को सफल बनाने के लिए सभी की भागीदारी जरूरी है। जब तक राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम जनांदोलन नहीं बनेगा तब तक हमें सफलता नहीं मिलेगी।

सीएचओ कल्पना ने कहा कि इस कार्यक्रम में सभी सुविधाएं निशुल्क हैं। जांच, उपचार साथ ही सरकार रोगियों के खाते में प्रति माह पांच सौ रुपये पोषण भत्ता के रूप में दे रही है। इस दौरान संभावित लक्षण वाले पांच वृद्धजनों के सैंपल लिए गए। इस दौरान ट्रीटमेंट सपोर्टर अशोक गुप्ता, सैंपल ट्रांसपोर्टर घनश्याम प्रसाद, सुदामा, रामप्रवेश, राजाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें