फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बार-बार ट्रिपिंग और लो वोल्टेज से उपभोक्ता बेहाल

Sun, 07 Jun 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। भीषण उमस और गर्मी के बीच बार-बार बिजली ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नियमित विद्युत आपूर्ति नहीं मिलने से जहां लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है, वहीं बिजली आधारित कारोबार भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


कप्तानगंज विद्युत उपकेंद्र से कस्बे के अलावा धरमैली, साहबगंज, लेहनी और खभराभार फीडर समेत सैकड़ों गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। इस उपकेंद्र से करीब 32 हजार घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ता जुड़े हैं। क्षेत्र का प्रमुख उपकेंद्र होने के बावजूद इन दिनों यहां से मिलने वाली बिजली आपूर्ति बार-बार ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली आने और जाने का कोई निर्धारित समय नहीं रह गया है। जो बिजली मिल भी रही है, उसमें वोल्टेज इतना कम रहता है कि पंखे, फ्रिज, टीवी और अन्य उपकरण ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है, वहीं बिजली से संचालित व्यवसायों में भी दिक्कतें बढ़ गई हैं। उपभोक्ता गोलू मिश्रा, डॉ. उपेंद्र सिंह, आरके मिश्रा, मुकेश सिंह, दिनेश कुमार यादव, संदीप कुशवाहा, हरिओम मिश्रा, विनोद गोविंदराव, डॉ. दीप तिवारी, भोला वर्मा, यूपी राव, सरवन खारवाल, रामप्रीत मद्धेशिया और मुलायम खारवाल समेत अन्य लोगों ने विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग की है।

बोले उपभोक्ता

बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। न आने का समय तय है और न जाने का। जो बिजली मिल रही है, उसमें भी लो वोल्टेज के कारण पंखे, फ्रिज और टीवी नहीं चल पा रहे हैं। -दिनेश कुमार यादव, बसहिया उर्फ कप्तानगंज
विज्ञापन


दिन में लोग परेशान हैं, वहीं रात में भीषण गर्मी के कारण सोना मुश्किल हो गया है। नियमित बिजली न मिलने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। -संदीप कुशवाहा, कप्तानगंज
-
गर्मी के मौसम में बिजली की खपत बढ़ जाने से उपकेंद्र पर ओवरलोड की स्थिति बन रही है। इसी वजह से ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या आ रही है। व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। -रुपेश कुमार कुशवाहा, एसडीओ, विद्युत उपकेंद्र कप्तानगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें