फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रात में तीन घंटे भी नहीं मिल रही बिजली, उपभोक्ता परेशान

Fri, 22 May 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। बरौली विद्युत उपकेंद्र के तहत गांवों में तय रोस्टर के बावजूद भी अघोषित बिजली कटौती का सिलसिला जारी है। रात में तीन घंटे भी बिजली उपभोक्ता को नहीं मिल पा रही है। बिजली नहीं होने से उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हो रहे है।
विज्ञापन

बरौली विद्युत उपकेंद्र के बरसैना, बलुआ, पिपरा, बगरादेउर व सेन्दुआर फीडर से जुड़े सभी गांवों के उपभोक्ताओं को रात में अघोषित बिजली कटौती से परेशानी उठानी पड़ रही है। बुधवार की रात 8:15 बजे कटी बिजली 10:45 बजे बहाल हुई। इसके बाद रात 11:20 बजे फिर आपूर्ति ठप हो गई। फिर 1:20 बजे बहाल हुई। इसके बाद फिर से रात 1:50 बजे आपूर्ति ठप हुई तो भोर 3:25 बजे आपूर्ति शुरू हुई। बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे फिर बिजली गुल हो गई और सुबह में आठ बजे आपूर्ति बहाल हुई। क्षेत्र के उपभोक्ता दीनानाथ तिवारी, संतोष तिवारी, विरेंद्र नारायण पांडेय, रामप्रताप, जनार्दन, कैलाश, दिग्विजय शर्मा, जुगुनू शुक्ला, नन्दू गौड़, अक्षयबर, अयोध्या भाई, रमेश कुमार, रामरेखा आदि ने कहा कि तय रोस्टर के अनुसार बिजली सप्लाई नहीं मिल रही है। रात में तीन घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। इसकी वजह से उमस भरी गर्मी में लोगों की नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है।इस संबंध सुकरौली एसडीओ ऋषभ श्रीवास्तव ने बताया कि इमरजेंसी रात्रि रोस्टर के कारण कटौती हो रही है। उच्चाधिकारियों से बात की जा रही है। जल्द ही सुधार हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें