फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर के लिए उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर के लिए उपभोक्ताओं ने किया हंगामा
विज्ञापन

फाजिलनगर(कुशीनगर)। कस्बे में बुधवार रात बड़ी नहर पर लगा ट्रांसफार्मर जला गया। इस पर उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताते हुए ट्रांसफार्मर बदलने और आपूर्ति बहाल करने की मांग करने लगे। उपभोक्ताओं की नाराजगी देख विद्युत निगम के कर्मी दूसरी जगह का ट्रांसफार्मर लाने लगे।इस पर वहां के कुछ उपभोक्ता हंगामा करने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि पुलिस बुलानी पड़ी। इसके बाद ट्रांसफार्मर ले जाकर बड़ी नहर क्षेत्र में देर रात बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
बुधवार सुबह करीब दस बजे बड़ी नहर पर लगा ट्रांसफार्मर जल गया। इसके बाद करीब 500 उपभोक्ताओं की बिजली कट गई। गर्मी और उमस के कारण लोग परेशान हो गए। उसके बाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव और महामंत्री व्यास सिंह की अगुवाई में बिजली घर पहुंचे लोग बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग करने लगे। विद्युतकर्मियों के प्रयास के बाद भी देर रात तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका। तब दो दिन पहले बघौचघाट मोड़ पर लगाने के लिए रखा गया ट्रांसफार्मर उठाकर लाने के लिए नगर पंचायत व विद्युत निगम के कर्मचारी वहां पहुंचे। वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने ट्रांसफार्मर ले जाने से रोक दिया। इसके चलते काफी देर तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाजिलनगर पुलिस चौकी के प्रभारी आलोक यादव का कहना है कि कुछ लोग हंगामा कर रहे थे। बाद में मान गए। जेई अरुण कुमार वर्मा का कहना है कि ट्रांसफार्मर दो दिन पहले वहां लगाने के लिए रखा गया था। अभी उसमें बिजली आपूर्ति नहीं दी गई थी, तब तक बड़ी नहर पर लगा ट्रांसफार्मर जल गया। इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए ट्रांसफार्मर वहां से लाकर नहर पर लगा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें