फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रामकोला में हाट पैट का निर्माण शुरू, किसानों को होगी सहूलियत

Tue, 03 Jun 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामकोला। किसानों की सुविधा के लिए बड़े गांव में हाट पैट का निर्माण कराया जा रहा है। इससे छोटे किसानों को अपनी फसल, फल सब्जियां, चावल-गेहूं को बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। गांव में ही इसका लाभ मिलेगा
विज्ञापन

रामकोला विकासखंड क्षेत्र के सपहा में 20 लाख रुपये की लागत से हाट पैट का निर्माण हो रहा है जो क्षेत्रीय किसानों को इससे बड़ा लाभ मिलेगा। जहां बाजार लगेगी और खरीदने वाले पहुंचेंगे और किसानों को शहर लेकर बेचने जाने से राहत मिलेगी। ग्राम प्रधान इशरत जहां ने बताया कि सरकार ने हाट पैट बाजार का निर्माण करा रही है। किसानों को जमीन पर बैठने के की जरूरत नहीं पड़ेगी तथा धूप से वह बचेंगे इसके लिए चबूतरा सहित छज्जा की व्यवस्था की गई है। ग्राम पंचायत अधिकारी रवि यादव ने बताया कि इसमें मनरेगा के मजदूर द्वारा कार्यों में शामिल किया गया है। हाट बाजार गांव के छोटे किसान जो अपने खेतों में सब्जियां उगाते हैं और उसे बेचने के लिए 10 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है अब वह अपने गांव में ही बेचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें