फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शुरू हुआ गोशाला का निर्माण, खर्च होंगे डेढ़ करोड़

Tue, 18 Feb 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। कसबा के वार्ड तीन में वृहद गोशाला का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। इस निर्माण कार्य पर नगर पंचायत की तरफ से 1.65 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

शासन ने गोशाला निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 80 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद गोशाला में 100 से अधिक गोवंश रखे जा सकेंगे। इसका निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 31 मार्च तक समय निर्धारित है।
कस्बा में गौशाला का निर्माण नहीं होने से कस्बा के अलावा आसपास इलाकों में गोवंश घूमते रहते थे। ये किसानों की फसल भी नष्ट कर देते हैं। इससे निजात पाने के लिए कस्बा के लोगों ने कई बार नगर पंचायत प्रशासन से गौशाला निर्माण की मांग की थी। इसको गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम ने शासन से कस्बा में कान्हा गोशाला निर्माण के लिए मांग करते हुए प्रस्ताव भेजा।
विज्ञापन

स्वीकृति और पहली किस्त आने के बाद कस्बा के वार्ड नंबर तीन सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर में चिह्नित 16.5 कट्ठा भूमि पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। इसके लिए 1.65 करोड़ रुपये खर्च हाेंगे। इस धनराशि से गोवंशों को रहने के लिए शेड के अलावा पानी आपूर्ति के लिए ट्यूबवेल और चारागाह समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

चेयरमैन प्रतिनिधि ने बताया कि गौशाला का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। 31 मार्च तक इसका निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें