फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नहीं पूरा हुआ बस स्टेशन का निर्माण

विज्ञापन
सेवरही में सड़क पर खड़े होकर बस पकड़ते यात्री।संवाद
विज्ञापन
- सड़क पर यात्री करते हैं बस का इंतजार, तमकुहीरोड कस्बे में दो वर्ष से बन रहा है रोडवेज बस अड्डा
विज्ञापन

- अभी तक नहीं पूरी हो पाई बाउंड्री

संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सेवरही में बस स्टैंड निर्माण के लिए 179.93 लाख की मंजूरी के बाद दो वर्ष पहले शिलान्यास हुआ, लेकिन बस स्टैंड के निर्माण की बात कौन कहे अभी तक बाउंड्रीवाल तक का निर्माण नहीं हो सका है। इसके चलते यात्रियों को सड़कों पर खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। यही नहीं बस स्टैंड का निर्माण न होने से शाम छह बजे के बाद बस नहीं मिलती है, जिससे लोगों को निजी वाहनों से यात्रा करनी पड़ती है।
सेवरही बिहार बाॅर्डर क्षेत्र का महत्वपूर्ण व्यावसायिक केंद्र है। कस्बा दियरा क्षेत्र के रास्ते सीधे बिहार से जुड़ता है। यहां दो दशक पहले तक किराए के भवन में सरकारी बस स्टैंड का संचालन होता था। वहां से वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, सोनौली सहित अन्य कई महानगरों के लिए बसों का संचालन होता था, लेकिन बाद में बस स्टैंड बंद होने से लंबी दूरी की बसों के संचालन पर ग्रहण लग गया।
विज्ञापन

अब यहां से केवल एक बस कानपुर के लिए तो बाकी बसें देवरिया और गोरखपुर के लिए चलती हैं। बस स्टैंड के अभाव में परिवहन निगम के चालक बसों को कस्बे के माल गोदाम, दुर्गा मंदिर, काॅलेज रोड आदि जगहों पर सड़क किनारे खड़ी करते हैं। बस स्टैंड के अभाव में तमकुहीरोड आने वाली अधिकतर बसें तमकुहीराज में ही खड़ी होती हैं।
वहां से यात्रियों को परेशानी उठाते हुए प्राइवेट वाहनों से सेवरही आना पड़ता है। शाम छह बजे के बाद यहां से बस का संचालन बंद हो जाता है। वहीं बस स्टेशन न होने से यात्रियों को सड़क किनारे ही खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। लोगों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक डाॅ. असीम कुमार के प्रयास पर शिवशक्ति नगर मोहल्ले में प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने चार अप्रैल 2023 को बस स्टेशन निर्माण की आधारशिला रखी।
उस समय लोगों को बस स्टेशन निर्माण की उम्मीद लगने के अलावा लंबी दूरी की बस मिलने की आस जगी थी। बस स्टेशन पर भवन, रैंप, शौचालय होने के अलावा यहां पेजयल की व्यवस्था भी सुदृढ़ होनी थी। फरवरी में इस बस स्टैंड की बाउंड्रीवाल निर्माण, कैंटीन, इंटरलाॅकिंग, पथ प्रकाश, नल से जल आदि के प्रबंध के लिए शासन की तरफ से 179.93 लाख की मंजूरी दी गई है। इसके बावजूद अभी तक निर्माण शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन


0000000

सेवरही बस स्टेशन निर्माण के लिए बजट मिल गया है। निर्माण कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही सेवरही बस स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

- जयप्रकाश प्रधान, एआरएम, पडरौना डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें