पटहेरवा। हाईवे पर पटहेरिया में क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण शुरू हो गया है। इसके निर्माण से हादसे पर काफी हद तक विराम लग जाएगा। वहीं बिहार होते हुए समउर बाजार से सीधे पडरौना को जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी, कम समय में लोग अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगे।
गोरखपुर से तमकुही के बीच हाईवे पर पटहेरिया ही एक जगह है, जहां से सीधे एक तरफ जिला मुख्यालय को सड़क जाती है। वहीं दूसरी तरफ समउर होते हुए बिहार को यह सड़क जोड़ती है। इससे यहां लगातार वाहनों की आवाजाही होने के साथ ही क्षेत्र के कई गांवों समेत बिहार से भी लोग यहां बसों से यात्रा के लिए रुकते हैं।
इस क्रासिंग पर एक तरफ हाईवे की वाहनों की आवाजाही तो दूसरी तरफ सड़क पार करने वाली वहीं की भीड़ के चलते यहां आए दिन सड़क हादसे होते रहे हैं। इसको लेकर जनप्रतिनिधियों के प्रयास से हाईवे पर ओवरब्रिज स्वीकृत हो चुका है। ओवरब्रिज निर्माण पर करीब 18 करोड़ रुपये खर्च होगा।
सुदामा कुशवाहा, संतोष गुप्ता, संजय गुप्ता, हृदयानंद गुप्ता ओवरब्रिज निर्माण होने से काफी हद तक सहूलियत मिलेगी और हादसे पर रोक लगेगी।न