पडरौना। शहर के बीच से गुजरी मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की दूसरी पटरी पर टू-लेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया। करीब डेढ़ किलोमीटर तक बनने वाली सड़क के निर्माण पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह सड़क बाईपास सड़क से जोड़ी जाएगी। इसके निर्माण होने से पहले से गंडक नहर की पटरी पर बनी सड़क पर वाहनों का दबाव कम होने के साथ नहर पार करने पर बनने वाली जाम की समस्या से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी।
नेपाल के झुलनीपुर से निकली मुख्य पश्चिमी गंडक नहर पडरौना शहर के बीच से गुजरते हुए तमकुहीराज के रास्ते बिहार की तरफ से गई है। गंडक नहर शहर के बीच से गुजरने के चलते शहर के लोगों को कहीं भी जाने के लिए इसको पार करना पड़ता है। इस गंडक नहर की उत्तरी पटरी पर पडरौना से नेपाल के झुलनीपुर तक टू-लेन सड़क का निर्माण कराया गया है।
इस रास्ते कसया की तरफ से खड्डा, रामकोला, कप्तानगंज और नेपाल की तरफ से जाने वाले लोग नहर पर बने पुल को पार कर उत्तरी पटरी पर बनी सड़क से चले जाते हैं, लेकिन नहर के दोनों सड़क चौड़ा और इस पर बना पुल सकरा होने के नाते हर दिन जाम की समस्या बनी रहती है। इस समस्या को देखते हुए गंडक नहर पर बने सकरे पुल को चौड़ा करने का प्रस्ताव पहले ही स्वीकृत मिली थी। इस रास्ते कसया की तरफ से खड्डा, रामकोला, कप्तानगंज और नेपाल की तरफ से जाने वाले लोगों को पुल पार नहीं करना पड़ेगा। यह सड़क आगे चलकर पडरौना बाईपास मार्ग में मिल जाएगी, जिसके रास्ते लोग आगे अपने गंतव्य की तरफ से चले जाएंगे। पीडब्ल्यूडी के एई सुबेदार यादव ने बताया कि गंडक नहर की दूसरी पटरी पर टू-लेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस सड़क के निर्माण पर 1.37 करोड़ रुपये खर्च होंगे।