फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 83 पेटी कोडीनयुक्त सिरप पकड़ी रायबरेली का तस्कर गिरफ्तार

Tue, 30 Jun 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
रायबरेली का तस्कर धनहा चेक पोस्ट पर 83 पेटी प्रतिबंधित कोडीन सिरप के साथ गिरफ्तार ।स्रोत-सोशल म
विज्ञापन
कुशीनगर। बिहार के बगहा उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार देर शाम धनहा चेक पोस्ट पर 10 चक्का ट्रक से करीब 83 पेटी प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद की। जब्त सिरप की मात्रा 996 लीटर बताई गई है। ट्रक पर सवार एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उ
विज्ञापन

सकी पहचान थाना मिल एरिया जिला रायबरेली निवासी चंचल सिंह पुत्र लाल बकाश सिंह के रूप में हुई है। प्राथमिकी दर्ज कर उत्पाद विभाग सिरप तस्करों के नेटवर्क के बारे में पता लगा रहा है।
धनहा चेक पोस्ट पर बगहा जिले के उत्पाद विभाग की टीम यूपी से आने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान ट्रक से 83 पेटी प्रतिबंधित कोडीन सिरप बरामद हुई। जांच में पता चला कि बरामद सिरप अवैध तरीके ले जाई जा रही थी। यूपी-बिहार सीमा पर सख्ती के बावजूद तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर प्रतिबंधित सामान की तस्करी कर रहे हैं। बिहार उत्पाद विभाग की सक्रियता से अवैध शराब और प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की खेप पकड़ी जा रही है।
विज्ञापन

इस कार्रवाई ने सीमा पर निगरानी व्यवस्था और तस्करी रोकने के प्रयासों पर कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। एसपी बगहा राजेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। प्रतिबंधित सिरप कहां से आई थी और कहां जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें